फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Prachi, who became the principal for a day, said she would also become a teacher.

Mahoba News: एक दिन की प्राचार्य बनी प्राची बोलीं, वह भी बनेंगी शिक्षक

Thu, 16 Oct 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Prachi, who became the principal for a day, said she would also become a teacher.
फोटो 15 एमएएचपी 22 परिचय-अ​भिलेख देखती एक दिन की प्राचार्य बनीं प्राची। स्रोत: कॉलेज
महोबा। मिशन शक्ति-5.0 के तहत बुधवार को बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा प्राची सिंह को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया। छात्रा ने उच्च शिक्षा व्यवस्था को नजदीक से जाना। कहा कि उनका सपना उच्च शिक्षा में कॅरिअर बनाने का है। वह भी शिक्षक बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

एक दिन की प्राचार्य बनी प्राची ने प्राचार्य कक्ष पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय की उपस्थिति पंजिका को देखा। कॉलेज परिसर, प्रयोगशाला, कक्ष आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कहा कि शिक्षा ही कामयाबी की पहली सीढ़ी है। बेहतर तरीके से शिक्षा ग्रहण कर परिवार व जनपद का नाम रोशन करें। प्राचार्य उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान मनीष सोनी, सुशील यादव, नरेश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed