फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Power postcard campaign against oppression

बिजली जुल्म के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान

Fri, 22 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 22 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Power postcard campaign against oppression
अनशन पर लोग - फोटो : अमर उजाला
बुंदेली समाज बिजली जुल्म खत्म करने के साथ गौरक्षा के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाएगा। इसके लिए आल्हा चौक स्थित अनशन स्थल पर आने वाले बिजली पीड़ितों से बिल माफी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे ही साथ ही एक पोस्टकार्ड पतंजलि योगपीठ के प्रमुख बाबा रामदेव के नाम भी पोस्टकार्ड भेजा जाएगा। जिससे बुंदेलखंड की लाखों गायों को मौत के मुंह में जाने से बचाने के लिए गौशाला खुलवाया जा सके।
विज्ञापन


23 दिन से बिजली जुल्म के खिलाफ अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार व अन्य अनशनकारियों का कहना है कि बिजली और पानी के लिए अभी तक प्रशासनिक स्तर से किए गए प्रयास नाकाफी रहे है। यहां अन्ना पशुओं की हालत अधिक खराब है। 50 लाख से अधिक पशु बेहाल हैं। इनमें गायों की संख्या सबसे ज्यादा  है।
विज्ञापन


यदि बाबा रामदेव जिले में गौशालाएं खुलवाए तो न सिर्फ इन गायों की हालत में सुधार होगा वहीं रोजगार भी मिलेगा। संरक्षक सुखनंदन सिंह यादव व अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि बुंदेली समाज अब तक बिजली जुल्म रोकने के लिए करीब आठ हजार खत मुख्यमंत्री को भेज चुका है। अब बाबा रामदेव को 10 हजार पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed