{"_id":"6a91d4d594ba595f6002d1ca","slug":"power-out-in-60-villages-for-16-hours-villagers-blocked-the-highway-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128321-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 16 घंटे गुल रही 60 गांवों की बिजली, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 16 घंटे गुल रही 60 गांवों की बिजली, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 16 परिचय-झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पावर हाउस पनवाड़ी के जाम लगाकर विरोध जताते ग्
-पनवाड़ी पावर हाउस में पानी भरने से ठप हुई थी बिजली आपूर्ति
-देर रात को बिजली बहाल होने पर झांसी-मिर्जापुर हाईवे से हटे ग्रामीण
फोटो 28 एमएएचपी 16 परिचय-झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पावर हाउस पनवाड़ी के जाम लगाकर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। लगातार हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कस्बा पनवाड़ी स्थित पावर हाउस में बृहस्पतिवार की सुबह पानी भरने से कस्बा समेत 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक बिजली बहाल न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पावर हाउस के बाहर झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहने से वाहन फंसे रहे। रात 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
पावर हाउस पनवाड़ी से नकरा, तुर्रा, शेरगढ़, जखा, नगाराघाट, बैंदों, बुढ़ेरा, मसूदपुरा, उलदन समेत 60 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से पावर हाउस मेंं पानी घुस गया। पानी मशीनों तक पहुंचने से सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पूरे दिन बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। रात करीब 10 बजे बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणोंं ने पावर हाउस के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। जाम लगने पर बिजली निगम के अधिकारी हरकत में आ गए और रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। 16 घंटे बाद बिजली आने पर ग्रामीणोंं ने जाम खोला। तब आवागमन बहाल हो सका। उधर, बिजली निगम के एसडीओ गिरीश चंद्र का कहना है कि लगातार बारिश से पावर हाउस में पानी आ गया था। पानी निकलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।