{"_id":"570d31b24f1c1bd30b4a6ab8","slug":"poor-food-stores-are-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारों के भोजन पर जिंदा हैं गरीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारों के भोजन पर जिंदा हैं गरीब
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
डाक बंगले में भोजन करते गरीब व असहाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सूखा ने गरीबों का निवाला छीन लिया है। दो जून की रोटी के लिए परेशान गरीबों व असहायों की मदद के लिए अधिकारी और समाजसेवी आगे आए हैं। इनके सहयोग से डाकबंगला मैदान में गरीबों को रोज भोजन खिलाया जा रहा है। इस मिशन में खनन उद्योग कल्याण समिति व जिला पंचायत अध्यक्ष भी सहयोग कर रही हैं।
सूखा ने अन्नदाताओं को भी अन्न से मोहताज कर दिया है। पैदावार न होने से अनाज की कीमत दो गुना बढ़ गई है। इससे गरीबों, असहायों, विधवा, विकलांगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो गया है। तमाम लोग एक वक्त ही रूखा सूखा खाकर गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह की प्रेरणा से खनन उद्योग कल्याण समिति ने गरीबों को भोजन मुहैया कराने की पहल की है। इसके तहत जिले के डाकबंगला मैदान में गरीबों को भोजन खिलाया जा रहा है। यहां रोज करीब एक हजार लोग भोजन पा रहे हैं।
इसी तरह कलशहा बाबा मंदिर परिसर में क्रेशर यूनियन की तरफ से रोज एक से दो हजार गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। यहां सुबह से ही गरीब व असहाय थाली और पत्तल लेकर डेरा जमा लेते है। सुबह 11 बजे से भोजन परोसने की शुरुआत होती है। दो माह से चल रहे इन भंडारों से गरीबों का पेट भर रहा है।