फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political

वेतन न मिलने से परेशान जल निगम कर्मियों ने दिया धरना

Wed, 17 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
political
महोबा। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनरतले कर्मचारियों ने बुधवार को पांच महीने का बकाया वेतन की मांग को लेकर जल निगम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का निराकरण न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे संघर्ष समिति के संयोजक एके अवस्थी ने कहा कि सितंबर 2020 से अब तक कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया, जिससे वह परेशान हैं। उन्होंने प्रतिमाह वेतन व पेंशन का भुगतान ट्रेजरी से कराने और वर्ष 2016 से बकाया पेंशन संबंधी भुगतान कराने की मांग की। कमलेश कुमार ने कहा कि वेतन व पेंशन का भुगतान न होने से कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मृतक कर्मियों के आश्रित परिवार के सदस्य की अनुकंपा नियुक्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में लालजी यादव, बालाराम, तेज बहादुर, अशोक, विष्णु, रामसजीवन, योगेंद्र कुमार निगम, शिवम, मनोज कुमार व राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed