{"_id":"5ff1fdae8ebc3e3d46614ecf","slug":"political-mahoba-news-knp6038015186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले की जांच करने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले की जांच करने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
बैठक कर घटना की जानकारी लेता प्रदेशस्तरीय कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल
- फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। प्रदेश आवाहन पर गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा के दौरान पांच दिन पहले कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किए जाने के मामले की जांच करने के लिए रविवार को प्रदेश स्तरीय कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल महोबा पहुंचा। पदाधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा कर जांच की। इसके बाद बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि नाइंसाफी और उत्पीड़न के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। हर दमनकारी उत्पीड़न के खिलाफ आखिरी दम तक लड़ा जाएगा।
जिले के कस्बा कबरई में 30 दिसंबर को गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाली गई थी। जिसे पुलिस ने रोक दिया था। इस दौरान पुलिस व कांग्रेसियों में नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई थी। पदयात्रा के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिससे भगदड़ मच गई थी। पदयात्रा निकालने के दूसरे दिन थाना कबरई में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी समेत 390 कार्यकर्ताओं के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन, कार्य में बाधा, महामारी नियमों का उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला, सोमेश त्रिपाठी, अमानुर रहमान व अजहर फैज खान ने महोबा का दौरा किया। कस्बा चरखारी में बैठक कर पदाधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद कबरई पहुंच लाठीचार्ज वाले स्थान का दौरा किया। संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि योगी सरकार में सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है। भाजपा नेता पूरे देश में घूमकर रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र खत्म हो गया है। हिटलरशाही चरम पर है। बैठक में जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर, सागर सिंह, बृजराज सिंह, संतोष कुमार समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस बात को रखे याद, सत्ता आती जाती रहती है
संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्ता आती जाती रहती है यह बात अधिकरियों और राजनीतिक दलों को याद रखनी चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन पुलिस ने सत्ता के इशारे पर लाठी चार्ज करके लोकतंत्र की हत्या की है।