फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   PM Modi will conch shell of UP elections from Mahoba

महोबा से यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will conch shell of UP elections from Mahoba
महोबा। बुंदेलखंड के महोबा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधान सभा चुनाव का आगाज करेंगे। इसकों लेकर उनका 19 नवंबर को दौरा प्रस्तावित है। यहां वे अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण कर बुंदेलखंड को बड़ी सौगात देंगे। पीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

यूपी 2022 विस चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर झांसी, महोबा आ रहे हैं। साथ ही महोबा के मोदी ग्राउंड से अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इससे महोबा, हमीरपुर, बांदा के गांवों को पानी मिलेगा। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि वीर आल्हा नगरी लकी रही है। पिछले विस चुनाव का भी यहीं से आगाज हुआ था। 2022 के चुनाव को लेकर पीएम महोबा की धरती से आगाज करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आ रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
19 नवंबर को प्रधानमंत्री का जनपद आगमन प्रस्तावित है। इसको लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेलीपैड, टेंट , वीआईपी रेस्ट हाउस, एआरटीओ व एआरएम वीआईपी वाहनों की व्यवस्था, डीसी एनआरएलएम, बीएसए, डीपीओ, डीपीआरओ को लाभार्थियों को लाने और छोड़ने की व्यवस्था, अपर जिलाधिकारी पास निर्गत करेंगे। आबकारी अधिकारी, खनिज अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई वीआईपी के ठहरने की व्यवस्था करेंगे। सीएमओ स्वास्थ्य सेवाओं का प्रोटोकाल, पूर्ति अधिकारी खानपान व्यवस्था, अधिशासी अभियंता पेयजल व्यवस्था और एडीएम नमामि गंगे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और सूचनाधिकारी प्रेस की व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed