{"_id":"573a12034f1c1b5b26ac6fb4","slug":"plant-trees-fruit-get-incentive","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलदार पौधे लगाएं, प्रोत्साहन राशि पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलदार पौधे लगाएं, प्रोत्साहन राशि पाएं
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 17 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खजूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत जिले में निजी भूमि पर बाग तैयार करने पर किसान को तीन वर्षों तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। शर्त यह है कि बाग में लगाए गए फलदार पौधों की शतप्रतिशत जीवित्ता हो और बाग कम से कम 0.2 हेक्टेयर भूमि पर तैयार किया गया हो। इसके लिए इच्छुक किसान 30 जून तक आवेदन जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिले में वर्ष 2016-17 के लिए 200 हेक्टेयर भूमि पर बाग तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। किसान अपनी इच्छा एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार, आम, अमरूद, आंवला, बेल, बेर, नीबू, अनार आदि के पौधें रोपित करा सकते है। योजना के तहत, उन्हीं किसानों का चयन किया जाएगा, जिनके पास सिंचाई साधन एवं सुरक्षा की सुनिश्चित व्यवस्था हो। योजना का लाभ 0.2 हेक्टेयर से लेकर एक हेक्टेयर तक के किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी डा. बल्देव प्रसाद ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र के साथ फोटो, बैंक पासबुक की छाया प्रति, स्टांप पेपर पर नोटरी शपथ-पत्र, खतौनी आदि अभिलेख जमा करने होंगे। निर्धारित समय सीमा के अंदर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभार्थी का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्रत्येक तीन माह में सत्यापन के बाद शत प्रतिशत पौधों की जीवित्ता एवं रोपित उद्यान क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन