{"_id":"6aff399f4d0ed4e34d0bbc52","slug":"missing-the-potato-sowing-window-in-november-could-lead-to-a-drop-in-yield-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130802-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नवंबर में आलू की बोआई में चूके तो घट सकती पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नवंबर में आलू की बोआई में चूके तो घट सकती पैदावार
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड के किसानों के लिए आलू की अच्छी पैदावार के लिए माह नवंबर महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर किसान आलू की बोआई करने से चूकते हैं तो खेतों में उपज की पैदावार घटने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिकों ने इसको लेकर किसानों को सलाह दी है।
जनपद झांसी के रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. सौरभ सिंह ने किसानों को विशेष परामर्श दिया है। उन्होंने समय पर आलू की बोआई, उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक तकनीकों पर ध्यान देने को कहा। बताया कि संतुलित सिंचाई, गुणवत्तायुक्त बीज व बीज उपचार बेहतर उत्पादन का आधार हैं। आलू की खेती के लिए भुरभुरी दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। बोआई के लिए 25 से 30 ग्राम वजन वाले स्वस्थ बीज कंदों का प्रयोग करें। उन्होंने कुफरी चिपसोना-1, कुफरी ज्योति, कुफरी पुखराज जैसी उन्नत किस्में सुझाईं। कहा कि आलू की किस्मों का चयन मिट्टी, जलवायु और बाजार की मांग के अनुसार करना चाहिए। बोआई के समय खेत में पर्याप्त नमी रखते हुए जलभराव से बचाएं। समय पर बोआई व उचित फसल प्रबंधन से किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन पा सकते हैं।