फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pink Gang display in protest of incidents of rape

दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में गुलाबी गैंग का प्रदर्शन

Mon, 16 Apr 2018 11:31 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 16 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pink Gang display in protest of incidents of rape
तहसील में प्रदर्शन करती गुलाबी गैंग की महिलाएं - फोटो : amarujala
महोबा। प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के साथ हो रहे उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सोमवार को गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में एक सैकड़ा महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। चेतावनी दी कि महिलाओं का उत्पीड़न न रुका और गुलाबी गैंग आंदोलन को मजबूर होगी।      
विज्ञापन

गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल और बुंदेलखंड कमांडर फरीदा बेगम के नेतृत्व में एक सैकड़ा महिलाएं सोमवार को तहसील पहुंच गई। जहां महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन की जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय कमांडर ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुबोधमणि को सौंपा। जिसमें बताया कि दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उदाहरण के तौर पर उन्नाव और कठुआ की घटनाएं सामने है। इन मामलों में प्रशासन पूरी तरह से दोषी है। आरोप लगाया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में विधायक बचाओ बेटी मरवाओ का काम हो रहा है। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों को जमानत न मिलने और सामाजिक बहिष्कार करते हुए पद छीने जाने की मांग की। ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इस दौरान करीब एक सैकड़ा महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

इंसेट
एसडीएम के स्टेनो से हुई नोक झोंक
महोबा। दो घंटे तक तहसील में प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों के कार्यालयों मे मौजूद न होने और किसी भी अधिकारी के ज्ञापन लेने न पहुंचने पर गुलाबी गैंग की महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाएं एसडीएम के स्टेनो कक्ष में घुस गई। इस दौरान स्टेनो से तीखी नोकझोंक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत पाल ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सबक सिखाने की चेतावनी दी। इसी दौरान तहसीलदार के पहुंचने और ज्ञापन लेने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed