फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pensioners raised their voice regarding their demands by fasting for two hours.

Mahoba News: दो घंटे अनशन कर पेंशनरों ने मांगों को लेकर उठाई आवाज

Wed, 21 Jan 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 21 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pensioners raised their voice regarding their demands by fasting for two hours.
महोबा। विभिन्न मांगों को लेकर ईपीएस राष्ट्रीय संघर्ष समिति आंदोलित हो गई है। मंगलवार को 15 से अधिक पेंशनरों ने दो घंटे का अनशन कर विरोध जताया। बाद में सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को संबोधित ज्ञापन सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव को सौंपा। जिसमें समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष गनेशीलाल चौरसिया, आकिल रजा खां, दीन मोहम्मद, अवधेश अवस्थी, ईश्वर दयाल, नसीम कुरैशी, दिल्लीपत, शेख वहीद खां, जाहिद हुसैन, आशाराम, देवेंद्र कुमार आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि सार्वजनिक, निजी, सहकार, औद्याेगिक आदि क्षेत्र के पेंशनधारक हैं। सेवाकाल के दौरान प्रतिमाह 417 रुपये से 1,250 रुपये तक सामाजिक सुरक्षा के लिए पेंशन फंड में जमा कराए गए। उन्हें 1,170 रुपये पेंशन मिल रही है, इससे उनका जीवनयापन नहीं हो रहा है। उन्होंने पेंशन की राशि बढ़ाकर 7,500 रुपये किए जाने और महंगाई भत्ता को जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed