फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   pcv vaccine

महोबाः बच्चों को निमोनिया से बचाव को पीसीवी वैक्सीन लगाई गई

Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
pcv vaccine
बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का आगाज करते जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बजरिया में न्यूमोकोकल वैक्सीन और कृमि दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने बच्चों को अल्बेंडाजॉल ( पेट के कीड़े मारने की दवा) और विटामिन ए की खुराक देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही बच्चों को पहली बार न्यूमोकोकल वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे का बचपन स्वस्थ होगा तो उसका पूरा जीवन स्वस्थ रहता है। कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग सभी कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। कोविड से लड़ाई में सबसे बड़ी भूमिका स्वास्थ्य विभाग की है।
विज्ञापन

संक्रमण को नियंत्रित करने और मरीजों के ठीक होने की दर को बढ़ाने व मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसमें काफी हद तक सफलता मिली है। शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन का नियमित टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि निमोनिया टीकाकरण में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन लगाई जाएगी। एक से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को अल्बेंडाजॉल और विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। कहा कि जनपद में लगभग 11.08 लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाना है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि विटामिन-ए की कमी से बच्चों में रतौंधी, अंधापन, दस्त, निमोनिया होने का खतरा रहता है। इस दौरान डीईआईसी मैनेजर डॉ. अंबुज गुप्ता, डीपीएम ममता अहिरवार, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एसएन वर्मा, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक मनोज कुमार लाल, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, फिरोज अहमद, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed