फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Panwari and Kulpahar teams won in Sepaktakraw

Mahoba News: सेपकटाकरा में पनवाड़ी व कुलपहाड़ की टीमें जीतीं

Mon, 30 Mar 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 30 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Panwari and Kulpahar teams won in Sepaktakraw
कुलपहाड़ (महोबा)। खेलो इंडिया अभियान के तहत जिला सेपकटाकरा संघ की ओर से सेपकटाकरा की अस्मिता लीग का आयोजन किया गया। लीग के सब जूनियर वर्ग में कुलपहाड़ व जूनियर वर्ग में पनवाड़ी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

कस्बे के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में आयोजित सेपकटाकरा की अस्मिता लीग में जिले की कुलपहाड़, जैतपुर, लाड़पुर, महोबा, चरखारी , श्रीनगर, सुगिरा और पनवाड़ी की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर मुकाबलों में महोबा, जैतपुर, कुलपहाड़ व पनवाड़ी ने जीत हासिल की। सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर जैतपुर और कुलपहाड़ की टीमें फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत कुलपहाड़ की टीम चैंपियन बनी। वहीं जूनियर वर्ग में जैतपुर, महोबा, चरखारी व पनवाड़ी ने अपना जलवा बिखेरा। जैतपुर ने सेमीफाइनल में महोबा को और पनवाड़ी ने चरखारी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। जैतपुर व पनवाड़ी के बीच फाइनल में हुई काँटे की टक्कर में पनवाड़ी ने जीत दर्ज की। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता, बैटमिंटन कोच कुणाल पाटकार, सेपकटाकरा संघ के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामंत्री अमित अग्रवाल ने खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed