फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Open at ten locations in the district center of straw

जिले में दस स्थानों पर खुले भूसा केंद्र

Thu, 14 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Open at ten locations in the district center of straw
 जिले में सूखे के बढ़ते हालात के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जगह जगह भूसा केंद्र खोलकर पशुओं के लिए भूसा मुहैया कराया जा रहा है। भूसा केंद्रों पर प्रति पशु के हिसाब से पांच किलो भूसा मुहैया कराया जा रहा है। भूसा मुफ्त मिलने से किसानों की भारी भीड़  जुटी रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि तीन सालों से सूखा पड़ने से जिले में फसल की पैदावार नहीं हो पा रही है। जिससे खाद्यान्न के साथ साथ चारा भूसा का संकट पैदा हो गया है। पशुओं के लिए चारा पानी न होने से पशुओं की हो रही मौत को देखते हुए जिला प्रशासन ने रैपुरा, पचपहरा, रिवई और छानी खुर्द सहित तमाम स्थानों पर भूसा केंद्र खोल दिए हैं। भूसा मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने गांव गांव में भूसे के ढेर लगवा दिए है। जहां पर सुबह से ही भूसा लेने वालों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीण अंचलों में बुधवार को ट्रकों से भूसा भेजकर किसानों को भूसा दिया जा रहा है। केंद्रों में प्रति जानवर के हिसाब से पांच किलो और बच्चे के लिए ढाई किलो के हिसाब से भूसा वितरित किया गया। गांवों भूसे के ढेर देखकर ग्रामीण सुबह से बैलगाड़ियों के साथ भूसा केंद्र पर पहुंच गए। ग्राम प्रधानों को भूसे के वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह यादव ने बताया कि प्रति जानवर के हिसाब से पांच किलो भूसा पांच दिन के लिए दिया गया है। अगली खेप आने पर किसानों को भूसा दिया जाएगा। भूसा केंद्र खुलने से अन्ना पशुओं को भी भूसा मिलने लगा है। ढेरों के अलावा बचा भूसा अन्ना पशुओं को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed