{"_id":"572b95984f1c1b4c625cd423","slug":"only-bjp-sent-a-memorandum-to-train-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर ट्रेन के लिए भाजपाइयों ने भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर ट्रेन के लिए भाजपाइयों ने भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 06 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पेयजल ट्रेन भेजने के मामले में भाजपाइयों ने जिला प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गुरुवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की संस्तुति पर वाटर ट्रेन को महोबा के लिए भेजा जा रहा है। लेकिन महोबा के जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने सत्ता के दबाव में आकर झांसी रेल मंडल के एडीआरएम विनीत सिंह को वाटर ट्रेन की जरूरत न होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह भी बताया कि शहर के भटीपुरा, शेखुनगर, नयापुरा नैकाना, कसौड़ा, हवेलीदरवाजा, बड़ीहाट, मकनियापुरा, बंधानवार्ड आदि वार्डों में पानी की त्राहि-त्राहि है। महोबा प्रशासन के इंकार करने के बाद अब वाटर ट्रेन शुक्रवार को महोबा आएंगी या नहीं इसमें पेंच फंस गया है।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने राज्यपाल से महोबा जिले में वाटर ट्रेन भिजवाने का आदेश देने की मांग की है। इस दौरान नीरज रावत, सत्येंद्र गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष सोनी, सांतनु साहू, धर्मेंद्र्र, अवधेश साहू, संजय प्रताप सिंह राणा आदि मौजूद थे।