{"_id":"5e4d86948ebc3eccda6c3c73","slug":"one-killed-six-injured-in-roadways-bus-and-tempo-collision-mahoba-news-knp54572139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और टैंपो की भिड़त में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और टैंपो की भिड़त में एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
महोबा। चरखारी मार्ग में ग्राम करहरा कला के पास रोडवेज बस और टैंपों में आमने-सामने भिड़ंत होने से टैंपो सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन छात्रा समेत छह लोग घायल हो गए। नाजुक हालत में सभी घायलों को यूपी 112 व 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दो छात्राओं समेत चार लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
बुधवार को सुबह टैंपो चरखारी से सवारी लेकर महोबा आ रहा था। करहरा निवासी सोनम (20) पुत्री रामस्वरूप, मोहनी (18) पुत्री स्वामीदीन निवासी बम्हौरी बेलदारन, मालती (16) पुत्री रामकृपाल निवासी टिलवापुरा, बृजकिशोर (17) पुत्र उमाशंकर समेत आधा दर्जन लोग टैंपो में सवार थे। करहरा कला गांव से चंद कदम दूर सामने से आ रही रोडवेज बस असंतुलित होकर टैंपो से टकरा गई। इससे टैंपो सवार वीरू कुमार (26) पुत्र भान सिंह निवासी हनुमान मंदिर सदरपुर खजूर कॉलोनी सेक्टर 45 नोएडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महोबा में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और टैंपो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर यूपी 112 व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां पर छात्रा मोहनी, मालती, तुलाराम (40) पुत्र भाऊ कुशवाहा व टैंपो चालक जुनैद (20) पुत्र वली की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। जिससे मोहनी और मालती संगीत की परीक्षा नहीं दे सकी। सोनम को कम चोट आने के कारण उसने परीक्षा दी। दुर्घटना के बाद बस चालक बस खड़ी करके फरार हो गया। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और गंभीर रूप से घायल टैंपो सवारों को रेफर कराकर झांसी भिजवाया।