फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On insistence to go to maiden, husband beat wife and expelled from home

मायके जाने की जिद करने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर घर से निकाला

Fri, 08 Nov 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
On insistence to go to maiden, husband beat wife and expelled from home
चरखारी (महोबा)। उत्पीड़न से क्षुब्ध महिला ने मायके जाने के लिए भाई को फोन कर दिया। मायके जाने की जिद से नाराज पति ने पत्नी की जबर्दस्त पिटाई कर दी। पिटाई से महिला बेहोश हो गई। बेहोशी में महिला को घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। होश में आने पर महिला ने पुलिस चौकी गौरहारी पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के करहरा खुर्द गांव निवासी रामकली (35) का विवाह 12 साल पहले कोतवाली के लखन से हुआ था। शादी के बाद से ही लखन छोटी-छोटी बातों में पति की मारपीट करने लगा। इससे आएदिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। पति-पत्नी के बीच पुन: झगड़ा होने पर पति ने शुक्रवार को उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ गई और भाई को फोन कर दिया। इससे नाराज पति ने महिला की जमकर पिटाई कर दी तो महिला बेहोश हो गई। पति ने बेहोशी में पत्नी को घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। होश आने पर महिला ने गौरहारी पुलिस चौकी में तहरीर दे दी है। पुलिस पति की तलाश में जुट गई। पत्नी भाई के साथ दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed