फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Old lady robbed after breaking into her house, stabbed when she resisted

Mahoba News: घर में घुसकर वृद्धा से लूटपाट, विरोध करने पर मारा चाकू

Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Old lady robbed after breaking into her house, stabbed when she resisted
महोबा। शहर के मोहल्ला जकरियापीर में एक बदमाश ने वृद्धा के घर में घुसकर लूट की घटना का अंजाम दिया। सोने के आभूषण छीनने का विरोध करने पर बदमाश ने वृद्धा को चाकू मार दी। शोर-शराबा मचाने पर आरोपी भाग निकला। घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जकरियापीर निवासी छत्तीबाई (80) अपने बेटे खेमराज से अलग एक मकान में रहती है। सोमवार की देर रात नकाबपोश बदमाश घर में घुस गया। उसने वृद्धा के सोते समय गले में पड़ी सोने की चैन खींच ली। इसके बाद नाक की कील नोंचने लगा। वृद्धा के जागने और विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वृद्धा का हाथ जख्मी हो गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। बेटे ने घायल मां को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed