फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Officer dies after thirsty death

प्यास से मौत हुई तो नपेंगे अफसर

Sat, 21 Apr 2018 11:18 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sat, 21 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Officer dies after thirsty death
बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी - फोटो : amarujala

विज्ञापन
महोबा।
पेयजल समस्या पर अधिकारी गंभीर रहे। समस्या का गांव जाकर समाधान कराएं। 30 अप्रैल तक बंद पड़े हैंडपंप रीबोर और नये हैंडपंप लगा दिए जाएं। जिले में पेयजल से कोई भी व्यक्ति या जानवर मृृत पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी सहदेव कुमार ने बैठक के दौरान कही।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि बजरिया में पेयजल संबंधी समस्याओं को उन्होंने स्वयं संज्ञान में लिया, लेकिन आज तक पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने सहायक अभियंता जल निगम एवं जल संस्थान को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि रिबोर एवं नए हैंडपंप लगाने में जो ठेकेदार लगे हुए हैं, उनका एग्रीमेंट 30 अप्रैल तक का है। कार्य में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लक्ष्य के अनुरूप नगर क्षेत्र के चरखारी में 11 नये व 09 रीबोर, कुलपहाड़ में 10 नये व 08 रीबोर, खरेला में 10 नये व 9 रीबोर तथा महोबा में 22 नये व 31 रीबोर, ग्रामीण क्षेत्र के ब्लाक जैतपुर में 41, पनवाड़ी में 72, चरखारी में 36 और कबरई में 38 हैंडपंप रीबोर किए जाने हैं। जिसका कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया जायेगा। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में 30 अप्रैल तक कार्य पूरा कराने को डीपीआरओ उमाकांत पांडेय को निर्देशित किया है। बैठक में जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, एसडीएम राजेश यादव, चंद्रशेखर, खंड विकास अधिकारी कबरई बाल गोविंद शुक्ला, सहायक अभियंता जल संस्थान एस.के वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed