{"_id":"5fb7f56a8ebc3e9b861cb7bc","slug":"no-one-can-be-denied-education-due-to-gender-discrimination-mahoba-news-knp5951373119","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: लिंगभेद के कारण किसी को शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता : प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: लिंगभेद के कारण किसी को शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता : प्रोफेसर
विज्ञापन
महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एनसीईआरटी भोपाल की प्रोफेसर रश्मि तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्ष 1968 में लागू की गई थी।
इसमें समावेशी शिक्षा को विशेष स्थान दिया गया है। दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यालय लिंगभेद के कारण किसी को शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चे के कौशल को ध्यान में रखकर शिक्षा प्रदान की जाएगी। अब कोई भी छात्र विज्ञान के साथ कला विषय को लेकर पढ़ाई कर सकेगा। बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा रोजगारपरक शिक्षा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
छात्राओं को क्षेत्रीय भाषा, हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाएगा। प्रवक्ता रचना द्विवेदी ने कहा कि बच्चों का हर माह फिजिकल व मेंटल मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। शिक्षकों को भी नई राष्ट्रीय शिक्षा के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्या बीना तिवारी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।