फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nipun assessment will start in council schools from 27th

Mahoba News: परिषदीय स्कूलों में 27 से शुरू होगा निपुण आकलन

Sun, 04 Jan 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nipun assessment will start in council schools from 27th
महोबा। निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक व दो के बच्चों का निपुण आकलन किया जाएगा। एप के माध्यम से यह आकलन 27 जनवरी से डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे। इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक और दो के बच्चों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं का आकलन अब निपुण अभियान के तहत किया जाएगा। जिले में 27 जनवरी से निपुण आकलन की शुरुआत होगी, जो फरवरी माह तक चलेगा। इसके माध्यम से बच्चों की भाषा व गणित की समझ को परखा जाएगा, ताकि यह जाना जा सके कि वे अपनी कक्षा के अनुरूप सीखने के लक्ष्य हासिल कर पा रहे हैं या नहीं। इस आकलन का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी समझ में दक्ष बनाना है। आकलन के दौरान कक्षा एक के बच्चों की अक्षर पहचान, शब्द पढ़ने और सरल वाक्य समझने की क्षमता को परखा जाएगा। वहीं कक्षा दो के बच्चों की छोटे अनुच्छेद पढ़ने, प्रश्नों के उत्तर देने व सरल गणितीय गणनाओं की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। गणित दक्षता के तहत बच्चों से गिनती, जोड़-घटाव के साथ-साथ नोटों की पहचान भी कराई जाएगी। आकलन में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) के प्रशिक्षुओं की अहम भूमिका रहेगी। प्रशिक्षु विद्यालयों में जाकर बच्चों का आकलन करेंगे और प्राप्त आंकड़ों को ऑनलाइन एप पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed