{"_id":"68530ebf585b7c31dc08d774","slug":"municipalitys-bulldozer-ran-on-encroachment-occupation-demolished-mahoba-news-c-225-1-mah1001-115412-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर, ढहाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर, ढहाया कब्जा
Thu, 19 Jun 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिलवई चुंगी के पास अभियान में सड़क किनारे रखे खोखे को पालिका वाहन में डालती जेसीबी। संवाद
- फोटो : बिलवई चुंगी के पास अभियान में सड़क किनारे रखे खोखे को पालिका वाहन में डालती जेसीबी। संवाद
महोबा। शहर के व्यस्ततम मार्ग झलकारी बाई तिराहे से बिलवई चुंगी तक सड़क किनारे लंबे समय से आबाद अतिक्रमण पर बुधवार को पालिका का बुलडोजर गरजा। पालिका प्रशासन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टिन टप्पर और सड़क किनारे रखे खोखों को भी अलग कराया गया।
शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर झलकारी बाई तिराहा से बिलवई चुंगी तक सड़क किनारे दोनों ओर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लगता था। इससे वाहन चालक परेशान थे। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को मिल रही थीं। बुधवार को पालिका के अधिकारियों ने प्रशासन नाला, नाली और सड़क पटरी के ऊपर अवैध रूप से रखी गुमटियों को पालिका ने जेसीबी से अलग कराया। चार घंटे तक चले अभियान के दौरान झलकारी बाई तिराहे से बिलवई तिराहे तक पूरा अतिक्रमण हटवाया गया।
पालिका ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों को एक सप्ताह से पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से सूचित कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण न हटाने पर पालिका को अभियान चलाना पड़ा। अतिक्रमण हटाओ अभियान समय-समय चलाया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार दिवाकर मिश्रा, कर अधीक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रभारी लेखाकार अरूण शुक्ला, प्रभारी सफाई भूपेन्द्र कुमार, दीपक वाजपेयी, रत्नेश तिवारी आदि मौजूद रहे।