{"_id":"6a9b0c55a8bfae6e970485ca","slug":"mud-house-collapses-in-six-seconds-disaster-averted-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128522-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छह सेकेंड में ढहा कच्चा मकान, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छह सेकेंड में ढहा कच्चा मकान, हादसा टला
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 20 परिचय-कुड़ार गांव में अखिलेश राजपूत का गिरता कच्चा मकान। स्रोत: वीडियो ग्रैब
-बारिश में मकान गिरने का लाइव वीडियो आया सामने
-ब्लाॅक चरखारी के कुड़ार गांव में हुई मकान गिरने की घटना
फोटो 04 एमएएचपी 20 परिचय-कुड़ार गांव में अखिलेश राजपूत का गिरता कच्चा मकान। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फोटो 04 एमएएचपी 21 परिचय-लाइव वीडियो में तीसरे सेकंड में ऊपर से गिरता मकान का मलबा। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फोटो 04 एमएएचपी 22 परिचय-छठवें सेकेंड में भरभराकर जमींदोज हुआ कच्चा मकान। स्रोत: वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/खरेला। जिले में लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को विकासखंड चरखारी के कुड़ार गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। ग्रामीणों ने मकान गिरने का लाइव वीडियो भी बनाया। छह सेकेंड में पूरा कच्चा मकान जमींदोज हो गया। हालांकि, मकान व आसपास किसी के न होने पर बड़ा हादसा टल गया।
कुड़ार गांव निवासी अखिलेश राजपूत का कच्चा मकान था। एक सप्ताह से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से मकान की दीवारों में नमी आ गई। दोपहर के समय मकान के पास दो युवक खड़े थे। तभी मकान धसका और दरारें दिखाई दीं। तब दोनों युवक दूर चले गए और वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान छह सेकेंड में पूरा कच्चा मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चंद सेकंड में मकान गिरता और मलबा पूरी सड़क पर बिखरता नजर आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि मकान गिरने से गृहस्थी, कृषि उपकरण समेत अन्य कीमती सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। घटना के समय घर पर किसी के मौजूद न होने से सभी ने राहत की सांस ली।
-- -- -- -- -- --
बारिश में गिरे 27 मकान, हजारों की गृहस्थी बर्बाद
फोटो 04 एमएएचपी 23 परिचय-श्रीनगर क्षेत्र में बारिश के बीच गिरा नूरजहां का कच्चा मकान। संवाद
श्रीनगर/खरेला। लगातार हो रही बारिश गरीबों के लिए आफत बन गई है। बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर 27 कच्चे मकान ढह गए। इससे हजारों की गृहस्थी दबकर बर्बाद हो गई। कुड़ार निवासी जाहर सिंह लोधी, अतुल राजपूत, सरमन, नत्थू, लाल दिवान, जगदीश राजपूत, जवाहर, सुखनंदी, बसौंठ गांव में गुड्डो, स्नेहा, मुन्नी, शोभा, कस्बा खरेला में राजू अनुरागी, विजय सिंह और रामपाल के मकान बारिश में ढहने से हजारों का नुकसान हुआ। श्रीनगर संवाद के अनुसार लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों में आई नमी से अब आशियाने धराशाई हो रहे हैं। बिलरही गांव में मनोज विश्वकर्मा, नरेश, वासुदेव यादव, रघुवीर, रामप्रकाश, रतन व बैजनाथ के मकान बारिश की भेंट चढ़ गए। इसी तरह कस्बा श्रीनगर में मैयादीन, रमेशचंद्र, राजेंद्र, महेंद्र अहिरवार और नूरजहां का मकान बारिश में ढहने से हजारों की गृहस्थी बर्बाद हो गई। उधर, उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय का कहना है कि बारिश से गिरे मकानों का सर्वे लेखपालों की ओर से किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।