{"_id":"58bc551e4f1c1b046ae7ed2c","slug":"mother-s-estranged-daughter-dialed-100-from-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 ने बिछड़ी बच्ची को मां से मिलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 ने बिछड़ी बच्ची को मां से मिलाया
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बच्ची को पाकर गदगद मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी वाले घर से खेलते-खेलते लापता हुई चार साल कीबच्ची को यूपी 100 की पीआरवी ने मां से मिला दिया। बच्ची को पाकर मां खुशी से फूली नहीं समाई। रविवार को करीब चार साल की बच्ची रोती हुई चली जा रही थी। कुछ लोगों ने रोककर पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई।
विज्ञापन
बच्ची को लोगों ने चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार रोती रही। इस पर चरखारी कस्बे के मोहम्मद आमिर ने 100 डायल किया। इस पर सवार पीआरवी की टीम पहुंच गई और बच्ची को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पीआरवी ने कस्बे में एनाउंस कराया, लेकिन कोई बच्ची को लेने नहीं आया। इसके बाद गाड़ी चरखारी में चल रहे शादी समारोह में पहुंची। वहां कई बार एनाउंस करने के बाद बेटे की मां सकीना बानो निकली। पीआरवी ने बच्ची को मां से मिला दिया। बच्ची को देखकर मां गदगद हो गई। पीआरवी टीम में हेड कांस्टेबल प्रेमचंद्र शुक्ला, कांस्टेबल मुकेश कुमार और दिनेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन