फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mother and daughter beaten up due to enmity, chilli powder thrown in father's eyes

Mahoba News: रंजिश में मां-बेटी को पीटा, पिता की आंखों में झोंकी मिर्च

Mon, 16 Feb 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter beaten up due to enmity, chilli powder thrown in father's eyes
-पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। अगले दिन पिता की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कस्बा कबरई के शास्त्रीनगर निवासी महिला कमलेश सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति हरनाम सिंह जिला पंचायत बैरियर में काम करता है। 13 फरवरी को मोहल्ले में रहने वाले रणविजय सिंह के बेटे गोलू सिंह व रजत सिंह ने शराब पीकर उसकी बेटी अपूर्वा को पीट दिया। बचाने के लिए जब कमलेश मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। 14 फरवरी को पति हरनाम सिंह की आंखों में गोलू सिंह और रजत सिंह ने मिर्च पाउडर डाल दिया और बेरहमी से पीटा। घायल पति को सीएचसी कबरई से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed