{"_id":"5fdf8e4e8ebc3e41a07069b5","slug":"more-than-12-contestants-selected-for-the-competition-mahoba-news-knp601116286","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : 12 से ज्यादा प्रतिभागियों का प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : 12 से ज्यादा प्रतिभागियों का प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए जिले के प्रतिभागी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में राज्यस्तरीय युवा उत्सव सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने कामयाबी का परचम फहराया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। चयनित 12 से 19 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
लखनऊ में 17 दिसंबर से आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव में शहर के डीएम इंटर कॉलेज व नवरस म्यूजिकल ग्रुप के युवाओं ने हिस्सा लिया। लोकगीत व आल्हा गायन में शरद अनुरागी, अमन सोनी, योगेंद्र कुमार, अमित विश्वकर्मा, राहुल अनुरागी, अमित द्विवेदी, जीतेंद्र, दुष्यंत, अनुराग, पवन कुमार, उर्वशी चौरसिया व प्रियंका प्रजापति ने पहला स्थान हासिल किया। हारमोनियम वादन में अमन सोनी ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया। तबला वादन में अमित विश्वकर्मा को दूसरा, मृदंग वादन में अमित को तीसरा, कत्थक नृत्य व भरतनाट्यम में उर्वशी चौरसिया को तीसरा स्थान मिला।
राष्ट्रीय युवा उत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की महानिदेशक डिंपल वर्मा ने पुरस्कृत किया। छात्रों का निर्देशन डीएवी कॉलेज के संगीताचार्य अबोध सोनी ने किया। रविवार को महोबा लौटे प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने का श्रेय संगीत शिक्षक को दिया। अब चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।