फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Molestation of two women, case filed in one case

दो महिलाओं से छेड़खानी, एक मामले में मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Molestation of two women, case filed in one case
महोबा/पनवाड़ी। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई छेड़खानी की घटना के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जबकि पनवाड़ी थाना क्षेत्र में छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी मोहल्ला बजरिया निवासी विनोद वहां पहुंच गया और महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। शोर शराबा मचाने पर आरोपी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में गोशाला में काम करने वाली महिला जानवरों को चारा भूरा डालने जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को घटना बताई। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर परिजन व ग्रामीण समेत दो दर्जन लोग थाना पनवाड़ी पहुंच गए और हंगामा काटते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed