फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Meritorious from rural areas also hoisted the flag in the board examinations

ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावियों ने भी बोर्ड परीक्षाओं में फहराया परचम

Mon, 20 Jun 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Meritorious from rural areas also hoisted the flag in the board examinations
जनतंत्र इंटर कॉलेज में मेधावियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। - फोटो : MAHOBA
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मेधा का परचम फहराया। अपने-अपने कॉलेजों में बेहतर अंक अर्जित कर परीक्षार्थियों ने नाम रोशन किया। बेहतर अंक अर्जित करने पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के शनिवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा। जीआईसी श्रीनगर के छात्र अर्जुन सिंह ने हाईस्कूल में 90.33 फीसदी अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रिंस राजपूत ने 89.83 व सुशील कुमार ने 89.66 फीसदी अंक पाए। इंटरमीडिएट के सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज चरखारी के आदित्य राजपूत ने 86.6, रानू यादव ने 86.4 और संत जेम्स इंटर कॉलेज चरखारी के शोएब खान ने 86.2 फीसदी अंक हासिल किए। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जग नारायण ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जनतंत्र इंटर कॉलेज के टॉप-10 सूची में शामिल हाईस्कूल की भावना गोस्वामी व इंटर के अनुज कुमार को सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. आत्मप्रकाश, प्रधानाचार्य जयप्रकाश अनुरागी ने दोनों मेधावियों को 1,100-1,100 की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।

रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं ने नगर के बगराजन मंदिर पहुंच माथा टेका। खरेला संवाद के अनुसार आकांक्षा विश्वकर्मा ने इंटरमीडिएट में 84 फीसदी अंक अर्जित कर विद्यालय में टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed