फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Meat Shops removal initiative

मांस की दुकानें हटाने की पहल

Mon, 07 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 07 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Meat Shops removal initiative
मांस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
आबादी के बीच जगह-जगह खुली मांस दुकानें हटाए जाने को लेकर अनशन पर बैठे हिंदू संगठनों के आक्रोश को देखते हुए दुकानें हटाने की पहल शुरू हो गई। सोमवार को पालिकाध्यक्ष पुष्पा अनुरागी ने मांस दुकानदारों से वार्ता की और शहर के बाहर स्थित मांस मंडी में दुकानें  लगाने के निर्देश दिए। गैर
विज्ञापन


पंजीकृत मांस दुकानदारों की जांच व कार्रवाई के लिए भी कहा गया है।मांस की दुकानें हटाने के लिए ग्रीन महोबा क्लीन महोबा के संयोजक नीरज रावत की अगुवाई में आल्हा चौक पर 20 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन चल रहा था। इसमें कई हिंदू संगठन भी आगे आ गए। इससे सोमवार को पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन


ने आधा दर्जन पंजीकृत मांस दुकानदारों सेे वार्ता की। दुकानदारों ने शहर से बाहर नव निर्मित मांस मंडी पर दुकानें इस शर्त पर स्थापित करने को कहा कि पहले गैर पंजीकृत दुकानों को हटवाया जाए। बताया कि सात पंजीकृत मांस दुकानदारों के सापेक्ष शहर में एक सैकड़ा से अधिक अनाधिकृत दुकानदार सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन


हैं। पालिकाअध्यक्ष ने अपंजीकृत दुकानदारों को हटाने और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रशासन को अवगत कराया है। वार्ता दौरान रामबाबू, अरुण शुक्ला, श्यामबिहारी, दुकानदार, लाला, सुदेश, साबिर, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed