फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Meaning the number filed at the District Officer

जिला अर्थ संख्या अधिकारी पर मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Aug 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 27 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Meaning the number filed at the District Officer
महोबा। डीपीआरओ कार्यालय में एक अर्दली पर खौलती चाय फेंकना जिला अर्थ संख्या अधिकारी को महंगा पड़ गया। चार दिन तक चले कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जिला अर्थ संख्या अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन

22 अगस्त को डीपीआरओ कार्यालय में अर्दली के पद पर तैनात बच्चा प्रसाद से जिला अर्थ संख्या अधिकारी रामलाल गुप्ता ने चाय मंगाई थी। चाय लाने में देरी कराने से झल्लाए अर्थ संख्या अधिकारी कैंटीन पहुंच गए , जैसे ही अर्दली बच्चा प्रसाद ने जिला अर्थ संख्या अधिकारी को दी, तो गुस्साएं अधिकारी ने खौलती चाय अर्दली पर फेंक दी। जिससे अर्दली बुरी तरह जल गया। घटना के बाद आनन-फानन अर्दली बच्चा सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से नाराज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले जिले भरके कर्मचारी संगठनों द्वारा गुरुवार को विकास भवन में चौथे दिन धरना देकर जिला अर्थ संख्या अधिकारी के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। धरना उपरांत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंत्री सुलेमान, हरपाल सिंह, बाबू खां, प्रदीप खरे, मोहनलाल यादव, धर्मपाल सहित एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक के के गहलौत ने कोतवाली प्रभारी को आदेश देकर जिला अर्थ संख्या अधिकारी पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर कोतवाली प्रभारी ने जिला अर्थ संख्या अधिकारी रामलाल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने की कर्मचारी की वकालत
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के खिलाफ सपा नेता भी अधिकारी के विरोध में उतर आए। गुरुवार को सपा नेता चौधरी छत्रपाल यादव, कुंभकरण यादव, रमेश यादव और प्रान सिंह यादव ने भी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अर्दली को न्याय दिलाए जाने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed