फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mathematics is such a subject in which you can get 100 marks out of 100.

Mahoba News: गणित ऐसा विषय जिसमें मिल सकते हैं 100 में 100 अंक

Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mathematics is such a subject in which you can get 100 marks out of 100.
महोबा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में एक माह से कम समय बचा है। छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। छात्रों को बेहतर अंक हासिल करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर के गणित विषय के प्रवक्ता नियामत उल्ला ने गुरुमंत्र दिए हैंं।
विज्ञापन

उनका कहना कि गणित एक ऐसा विषय है, जिसमें छात्रों को 100 में से 100 नंबर मिल सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा देते समय फॉर्मूले का अच्छे से आंकलन कर लें। क्योंकि, हल्की सी चूक होने के कारण सवाल का उत्तर ही गलत हो जाता है।
विज्ञापन

नियामत उल्ला के अनुसार विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति काफी डर रहता है। भले ही उनकी तैयारी अच्छी हो, लेकिन डर कहीं न कहीं बेहतर प्रदर्शन में बाधक बनता है। कुछ सामान्य से दिखने वाले तरीकों के हिसाब से प्रश्न हल करके शत-प्रतिशत अंक लाए जा सकते हैं। गणित की तैयारी के लिए अभ्यास ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जितना ज्यादा अभ्यास होगा, उतना ही फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रत्येक अध्याय के फाॅर्मूले अलग-अलग नोट कर लें। फाॅर्मूले व उसकी उपयोगिता जान लें। प्रतिदिन नियमित गणित के अध्यायवार सवाल हल करें। पिछले पांच साल तक के बोर्ड परीक्षा के जितने भी गणित के प्रश्न पत्र हैं, उन सभी का निर्धारित समय के अनुसार अभ्यास करना शुरू कर दें। इससे बोर्ड परीक्षा के दौरान गणित विषय का प्रश्न पत्र हल करने में आसानी होगी और अच्छे अंक भी मिलेंगे।

------------
प्रभावी उत्तर के अपनाएं फाइव-सी का फाॅर्मूला
महोबा। गणित विषय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रश्न पत्र के प्रभावी उत्तर के लिए फाइव-सी का फाॅर्मूला अपनाएं। इसमें कॉन्संट्रेशन (एकाग्रता), कैलकुलेशन, कॉनसेप्ट, को-रिलेशन व कमांड शामिल है। जो छात्र गणित विषय की तैयारी में फाइव-सी को अपनाते हैं, उनके लिए गणित का प्रश्न पत्र हल करने में आसानी होगी।
------------
इन बातों का रखें ख्याल
-परीक्षा शुरू होने के पहले परीक्षा हॉल में घबराएं नहीं, पहले पांच से 10 मिनट प्रश्न पत्र ध्यान से देखें।
-गणित के सवालों के जवाब फॉर्मूले से ही आते हैं इसलिए जल्दबाजी न करें और सही फाॅर्मूले का प्रयोग करें।
-किसी सवाल पर अटक रहे हैं तो उसे छोड़ दें और अन्य प्रश्नों को हल करें।
-बेहद सावधानी के साथ जवाब लिखें, ताकि आप की मेहनत के अनुसार नंबर मिले ।
-सारे जवाब हल करने के बाद यदि कुछ समय बचे तो एक बार जवाबों को दोबारा देख लें।
-तैयारी के दौरान अपने कमरे में फॉर्मूले से संबंधित विभिन्न चार्ट पेपर लगा लें
-इधर-उधर की बातों या नकारात्मक विचारों में नहीं बल्कि पूरा ध्यान अपने अभ्यास पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed