फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mason dies after coming in contact with high tension line

Mahoba News: हाईटेेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after coming in contact with high tension line
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में शनिवार को भवन निर्माण का काम करते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। कई बार मांग के बाद भी जर्जर लाइन दुरुस्त न किए जाने से लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पठवापुरा निवासी ललती ने बताया कि पति बबलू अहिरवार (35) राजमिस्त्री थे। वह शनिवार की सुबह मोहल्ला जयेंद्र नगर में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे थे। तभी मकान के पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। मकान मालिक व अन्य श्रमिक गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ रविकांत गोंड व कोतवाल प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बिजली लाइन छत से दो फीट की ऊंचाई पर थी, इससे हादसा हुआ। कई बार बिजली विभाग से तारों को हटाने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed