फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Marpeet

सुविधा शुल्क लेने व तीमारदारों को पीटने में नर्स बर्खास्त

Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Marpeet
कबरई (महोबा)। क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स आराधना वर्मा ने एक गर्भवती महिला के प्रसव के लिए 1100 रुपये सुविधा शुल्क मांगा। न दे पाने पर नर्स ने महिला के तीमारदार से गालीगलौज और मारपीट की। जानकारी मिलने पर डीएम ने सीएमओ को जांच के लिए भेजा। आरोपों की पुष्टि होने पर सीएमओ ने उसे बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

खन्ना क्षेत्र के मवई खुर्द निवासी रानी वर्मा ने बताया कि उसके पति देवपाल वर्मा और ससुर रीवा, मध्य प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गर्भवती होने की वजह से वह चाची व विनोद श्रीवास के साथ कबरई स्थित सीएचसी आईं थीं। रात 10.30 बजे उन्होंने पुत्र को जन्म दिया। नर्स आराधना वर्मा ने विनोद से प्रसव के लिए 1100 रुपये मांगे। न दे पाने में गालीगलौज की, मारपीट की। दूसरे मरीजों के तीमारदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इधर, रानी ने नर्स की कारगुजारियों की शिकायत डीएम से फोन पर की। गुरुवार की शाम डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच के लिए सीएचसी भेजा। सीएमओ ने बताया कि आरोपों की पुष्टि जांच में हुई है। नर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि नर्स आराधना और पीड़ित रानी वर्मा ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, नर्स बोली कि विनोद ने मेरे साथ बदसलूकी की गई है और सजा भी मुझे ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed