फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mandir se karoro ki murti chori

रामजानकी मंदिर से अष्ट धातु की चार मूर्तियां चोरी, हो-हल्ला

Wed, 16 Dec 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
mandir se karoro ki murti chori
मूर्तियां चोरी होने के बाद खाली पड़ा स्थान - फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। थानाक्षेत्र के ऐचाना गांव में प्राचीन राम जानकी मंदिर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर अष्ट धातु की राम, जानकी, लक्ष्मण और उर्मिला की मूर्तियां चोरी कर ले गए। सूचना पाकर क्षेत्र के तमाम लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने चोरी का खुलासा जल्द करने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव समेत कई अफसरों ने भी मंदिर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

ऐचाना में करीब दो सौ साल पुराना राम जानकी मंदिर है। मंदिर में अष्ट धातु की भागवान राम, जानकी, लक्ष्मण और उर्मिला की मू र्तियां थी। पुजारी विशंभर प्रसाद तिवारी ने बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद गेट बंद करके पास स्थित अपने घर चले गए। मंगलवार की सुबह वह मंदिर पहुंचे तो चारों मूर्तियां गायब थीं। मंदिर के पीछे की खिड़की टूटी हुई थी।
विज्ञापन

इधर, घटना की सूचना पाकर एसपी, सीओ चरखारी राजकुमार शुक्ला, सीओ सिटी कालू सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मामले में मंदिर के पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तियों की कीमत करोड़ों की आंकी गई
राम जानकी मंदिर से चोरी गई अष्ट धातु की चारों मूर्तियों का वजन पुजारी विशंभर प्रसाद तिवारी ने 60 किलोग्राम बताया है। इसका जिक्र उन्होंने तहरीर में भी किया है। इसकी कीमत छह करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने भी चोरी गई मूर्तियों की कीमत करोड़ों रुपये बताई है।
--
पुलिस के साथ लगी एसओजी टीम
मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चुराने वाले शातिरों को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। इसमें एसओजी की भी एक टीम शामिल है। एक टीम सीओ चरखारी की अगुवाई में बनाई गई है। दूसरी टीम की जिम्मेदारी खरेला थानाध्यक्ष अनिल कुमार को दी गई है। जिले की एसओजी टीम भी चोरों की तलाश में जुट गई है।

चोरी गईं अष्ट धातु की मूर्तियां काफी कीमती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत बहुत अधिक है। चोरी में जिले के किसी गैंग का हाथ है या गैर जिले के शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। अरुण कुमार श्रीवास्तव, एसपी

घटनास्थल पर लोगों से बातचीत करते एसपी

घटनास्थल पर लोगों से बातचीत करते एसपी- फोटो : MAHOBA

पुजारी का फोटो

पुजारी का फोटो- फोटो : MAHOBA

पहले जब मूर्तियां स्थापित थी तब का फोटो

पहले जब मूर्तियां स्थापित थी तब का फोटो- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed