{"_id":"63bb096e87f718753501c49c","slug":"makan-ka-tala-todker-chori-mahoba-news-knp7377789191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मकान का ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मकान का ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात चोरी
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा जैतपुर ने चोरों ने शनिवार की रात मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। पड़ोसी के मकान में घुसे चोर लॉकर नहीं तोड़ सके। पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है।
कस्बा जैतपुर निवासी मोहम्मद इकबाल निजी एक्सरे क्लीनिक चलाता है। शनिवार को वह मकान में ताला लगाकर परिवार समेत जनपद झांसी के कस्बा मऊरानीपुर गया था। रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने अटैची व बक्सों के ताले तोड़कर ढाई तोला सोने के आभूषण और 300 ग्राम चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
इसके बाद चोर पड़ोसी सपा जिला महासचिव जमीला बानो के घर में घुसे। जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, उसकी बाहर से कुंडी लगा दी।
दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने गोदरेज अलमारी का लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। लॉकर न टूटने पर अटैची व बक्से छत पर ले गए लेकिन कुछ भी न मिलने पर चोर बक्सें छोड़कर भाग गए। रविवार की सुबह पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।