फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Yatra taken out with 521 feet tricolor, shouted

महोबा : 521 फीट तिरंगे के साथ निकाली यात्राा, लगाए जयकारे

Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Yatra taken out with 521 feet tricolor, shouted
महोबा/कुलपहाड़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कुलपहाड़ में 521 फीट तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। होमगार्ड्स विभाग ने डाकबंगला मैदान से यात्रा निकाली।
विज्ञापन

कुलपहाड़ के किशोर गोस्वामी महाविद्यालय से छात्राएं और अन्य लोग हाथों में तिरंगे लेकर विभिन्न मार्गों से मेला मैदान पहुंचे। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, चेयरमैन वंदना अमित प्रताप सिंह, सीओ उमेशचंद्र, एसडीएम पीयूष जायसवाल आदि शामिल रहे। पनवाड़ी संवाद के अनुसार भारतमाता के जय के साथ सद्दाम कुरैशी, सालू हाशमी, सलमान, मकबूल खान, अरविंद मिश्रा आदि ने यात्रा निकाली।
विज्ञापन

कबरई संवाद के अनुसार व्यापार मंडल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरहठी हनुमान मंदिर से यात्रा निकाली। भागीरथ नगायच, बनवारीलाल गुप्ता, चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा शामिल रहे। प्राथमिक विद्यालय बीला दक्षिण के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। खन्ना संवाद के अनुसार पुलिस जवानों ने राष्ट्रगीत गुनगुनाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। बेलाताल संवाद के अनुसार कन्या प्राथमिक विद्यालय से यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed