{"_id":"633c83b4533a6c332542a173","slug":"mahoba-two-killed-including-farmer-in-road-accidents-mahoba-news-knp7217123146","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। मुढ़ारी-खैरारी मार्ग के गड्ढों में ऑटो उछलने से अधेड़ सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। ब्रेकर में वाहन उड़ने से गिरे किसान की भी जान चली गई। अन्य हादसों में बाइक सवार 10 लोग घायल हो गए।
चरखारी कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा कदीम निवासी किसान रामसेवक कुशवाहा (50) प्रयागराज गए थे। मंगलवार सुबह ट्रेन से वापस कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर उतरे और आटो में बैठकर ननौरा गांव जा रहे थे। मुढ़ारी-खैरारी मार्ग पर गड्ढों में ऑटो उछलने से वह सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक ने उन्हें सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरी दुर्घटना पुलिस लाइन मार्ग पर हुई। मध्यप्रदेश के चितहरी गांव निवासी भान सिंह परिजनों व ग्रामीणों के साथ महोबा आए थे। लौटते समय पुलिस लाइन रोड पर सड़क किनारे खड़े पुलिस कर्मियों को देखकर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। ब्रेकर में ट्रैक्टर उछलने से भानसिंह का पुत्र विजय (30) सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह बाइक सवार बरा निवासी रविंद्र (24) और दयाराम (50) वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
तिंदौली निवासी हरदास, भटीपुरा निवासी राहुल, सिरमौर निवासी भूरी, झिरसहेबा निवासी छवि, कांशीराम कॉलोनी निवासी निशा, नैकानापुरा निवासी राजलक्ष्मी, जरौली निवासी सतीश और अनिल भी सड़क हादसों में जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर चोटें आईं हैं।