फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Three children ran away from madrasa at night

महोबा: रात दो बजे मदरसे से भागे तीन बच्चे, बताया होती है पिटाई, अम्मी अब्बू की याद आती है

Tue, 07 Sep 2021 05:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Sep 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Three children ran away from madrasa at night
पकड़े गए मदरसे से भागे हुए बच्चे - फोटो : amar ujala
महोबा के प्रेमनगर स्थित मदरसा में पिटाई की वजह से तीन बच्चे रात के करीब दो बजे बच्चे भाग निकले। महोबा से लखनऊ जा रही डिपो की बस से तीन बजे रवाना हो गए। उधर मदरसा से बच्चों के गायब होने पर खलबली मच गई।
विज्ञापन


प्रेमनगर स्थित मदरसा जामिया इस्लामियां दारुल उलूम में बिहार के तीन बच्चे तौहीद आलम (10), नवाब (12) और गुफरान (11) रात को करीब दो बजे मदरसा से अपने घर के लिए निकल पड़े। जानकारी होने पर मौलवी नेे डिपो के बस चालक से संपर्क कर पूरी बात बताई।
विज्ञापन


इसके बाद एआरएम के निर्देश पर तीनों बच्चों को कानपुर से वापस महोबा लाया गया। उनके परिजनों से संपर्क किया गया तो परिजनों ने मदरसा को ही बच्चों को सुपुर्द करने की बात कही। बच्चों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मदरसा में पिटाई होती है और हमें अपने अम्मी-अब्बू की याद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए घर जाना चाहते हैं। एआरएम हेमंत मिश्र ने बताया कि बिहार के तीन बच्चे  रात को तीन बजे वाली बस से अपने घर जा रहे थे। मदरसा के मौलवी ने संपर्क किया है। परिजनों से बात कर बच्चों को सौंप दिया गया है। कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि मदरसा संचालक को तीनों बच्चे सौंप दिए गए हैं लिखापढ़ी कर ली गई है। बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी गई है। माता-पिता की याद आने पर बच्चे भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed