फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Shamsher of Prayagraj defeated Ghanshyam of Jalaun

महोबा : प्रयागराज के शमशेर ने जालौन के घनश्याम को हराया

Sun, 14 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Shamsher of Prayagraj defeated Ghanshyam of Jalaun
दंगल में दांवपेच दिखाते प्रयागराज व जालौन के पहलवान। - फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। श्रृंगीऋषि सरोवर तट पर चल रहे खरेला महोत्सव में रविवार को दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ हो गया। पहले दिन 12 से अधिक कुश्तियां हुईं। प्रयागराज के शमशेर पहलवान ने जालौन के घनश्याम को चित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती पंजाब के मौसम अली व मुजफ्फरपुर के मोनू के बीच हुई। सात मिनट चली इस कुश्ती में मौसम अली जीते। अयोध्या के रविशंकर ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर और राजस्थान के सोनू पहलवान ने नेपाल के महादेव को हराया। हरियाणा के राजीव ने अतर्रा के सोनू पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बनारस के दीपक ने जालौन के भारत, हरिद्वार के मंशा ने हरियाणा के शिवा और सहारनपुर के कमलेश ने हरियाणा के मुन्ना को चित किया। हरियाणा की पूनम और पंजाब की अंशू की कुश्ती बराबरी पर छूटी। बांदा के रफीक व शरीफ निर्णायक रहे। जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed