फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Roads submerged, schools flooded, 14 houses collapsed

महोबा : सड़कें जलमग्न, स्कूलों में भरा पानी, 14 मकान ढहे

Tue, 11 Oct 2022 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Roads submerged, schools flooded, 14 houses collapsed
महोबा/चरखारी। जिले में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से सड़कें और और स्कूल परिसर जलमग्न हो गए। 14 कच्चे मकान भी गिर गए। मलबे की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। नवीन गल्ला मंडी में पानी भरने से किसानों का सैकड़ों क्विंटल अनाज भीग गया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ, जो भोर तक चलता रहा। दोपहर में एक बार फिर बारिश होने लगी। शहर के शुक्रवारी बाजार, गांधीनगर, रोडवेज बस स्टैंड, इंडियन बैंक, काजीपुरा, सत्तीपुरा व नवीन गल्ला मंडी आदि स्थानों पर दो से तीन फीट पानी भर गया।
विज्ञापन

कन्या जूनियूर हाईस्कूल रिवई, बसौंठ समेत कई विद्यालय परिसरों में पानी भरने से बच्चे पानी के बीच से गुजर कर शिक्षण कार्य करने पहुंचे।
चरखारी संवाद के अनुसार रूपनगर निवासी दीपक सिंह बुंदेला का कच्चा मकान गिर गया। मलबे की चपेट में आने दीपक घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। रिवई गांव निवासी रिंकू सिंह, सालट निवासी अनिल, रमन द्विवेदी आदि के कच्चे मकान बारिश में ढह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरेला संवाद के अनुसार झमाझम बारिश से सादराय निवासी धरमपाल सिंह, रामपाल, दिनेश अहिरवार, कंधी यादव, रायसिंह निवासी अरुण कुमार तिवारी, रामसेवक, हलकुट्टा कुशवाहा, पाठा निवासी झाऊलाल गुप्ता, देशा विश्वकर्मा, चंद्रपाल सिंह आदि के कच्चे मकान ढह गए।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे में जलनिकासी की व्यव्स्था न होने से झमाझम बारिश के चलते सड़कें व गलियां जलमग्न रहीं। घरों व दुकानों में पानी घुसने से लोगों में आक्रोश दिखा।

इंसेट
आज बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज
महोबा। लगातार भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने 11 अक्तूबर को जिले के सभी प्राइमरी, पूर्व माध्यमिक, इंटर कॉलेज और महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। बीएसए अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed