{"_id":"69123dca2ec21bd506098418","slug":"mahoba-police-reunited-the-old-woman-from-fatehpur-with-her-family-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119648-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फतेहपुर की वृद्धा को महोबा पुलिस ने परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फतेहपुर की वृद्धा को महोबा पुलिस ने परिजनों से मिलाया
Tue, 11 Nov 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली के बिलबई गांव में असहाय स्थिति में मिली फतेहपुर की 80 वर्षीय वृद्धा को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने महोबा पुलिस को धन्यवाद दिया।
छह नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि शहर कोतवाली के बिलबई में एक वृद्धा अकेली और असहाय स्थिति में है। वह भटककर गांव पहुंच गई है। तब पुलिस टीम उसे महिला थाना महोबा लाई। वह अपना नाम व पता स्पष्ट नहीं बता पा रही है। ऐसे में वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर पूर्णिमा ने लगातार दो दिनों तक काउंसलिंग की। धीरे-धीरे बातचीत के दौरान पता चला कि वह जिला फतेहपुर की निवासी हैं। इसके बाद फतेहपुर पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कर महिला के परिजनों की तलाश शुरू की गई।
महिला थाना प्रभारी निकिता शुक्ला के प्रयासों से आठ नवंबर को उसके परिजनों से संपर्क हुआ। नौ नवंबर को दामाद कामता प्रसाद निवासी गांगपुर, थाना चांदपुर, जनपद फतेहपुर महोबा आए। उनकी पहचान प्रेमा यादव (80) निवासी ककरहा मोहल्ला, चौकी आबूनगर, जनपद फतेहपुर के रूप में की।