फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

डीसीएम में मिले तीन लाख रुपये जब्त

Mon, 31 Jan 2022 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
श्रीनगर थाने में लिखापढ़ी करते अधिकारी। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। उड़नदस्ता व पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान डीसीएम से तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। डीसीएम में सवार लोग नकदी के बारे में जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद टीम ने नकदी जब्त कर ली। अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है कि रुपये चुनाव में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में अवैध शराब एवं धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए यूपी-एमपी की सीमा कैमाहा पर चेकिंग हो रही है। सोमवार को उड़नदस्ता प्रभारी वाणिज्य कर अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट विनोद यादव एवं आबकारी निरीक्षक शालिनी ने चेकिंग के दौरान छतरपुर मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे डीसीएम को रोका और तलाशी के दौरान तीन लाख बरामद किए। रकम लेकर जा रहे फतेहपुर जिले के विसापुर थाना हुसैनगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार से तीन लाख का हिसाब-किताब मांगा गया लेकिन उसने कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद टीम ने रकम जब्त कर ली और थाने आए। यहां पर लिखा-पढ़ी करने के बाद बरामद रकम को कोषागार महोबा में जमा करा दिया।
विज्ञापन

उड़न दस्ता प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद रुपयों का लेनदेन प्रस्तुत नहीं किया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि इसका दुरुपयोग विधानसभा चुनाव में किया जाना था। टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार समेत आबकारी विभाग के अब्दुल सलाम, संदीप यादव, अरविंद सिंह, हसीब एवं अंकुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed