{"_id":"5ec80c288ebc3e902a3e1330","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5615231141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा से लौटे दंपति समेत तीन लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा से लौटे दंपति समेत तीन लोगों को पीटा
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के नैगवां गांव में मथुरा से लौटे प्रवासी कामगार दंपति को कोरोना संदिग्ध समझकर लोगों ने पीट दिया। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने कामगार की मां को भी पीटा। इससे तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नैगवां ग्राम निवासी छिद्दू सेन व उसकी पत्नी नविता सेन मथुरा में रहकर मजदूरी का काम करते थे। लॉकडाउन के चलते वह मथुरा में ही रुक गए थे। गुरुवार को दंपति बस से महोबा आए। जिला अस्पताल में जांच कराने के बाद उन्हें 14 दिन तक घर में रहने को कहा गया। दंपति शाम को घर पहुंचे। तभी गांव के ही चार लोग लाठी डंडे लेकर छिद्दू के घर के दरवाजे पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे।
छिद्दू और नविता को कोरोना संदिग्ध समझकर उनकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची छिद्दू की मां को आरोपियों पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस ने पूरा वाकया बताया। छिद्दू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र, लाला, बबर सिंह व बंदर के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।