फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

एसडीएम के अर्दली और गनर ने शिक्षक को पीटकर गाड़ी में डाला

Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
श्रीनगर (महोबा)। क्वारंटीन केंद्र कैमाहा में ड्यूटी पर आधा घंटे देर से पहुंचने पर एसडीएम सदर राकेेश कुमार ने शिक्षक से विलंब से आने का कारण पूछा, तो दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर एसडीएम के अर्दली व सुरक्षाकर्मी ने शिक्षक की पिटाई कर दी। फिर शिक्षक को एसडीएम की गाड़ी में डाल दिया। इससे गुस्साए शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। दो बजे तक प्रवासी मजदूरों का पंजीयन न होने पर मौके पर पहुंचे एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर काम शुरू कराया।
विज्ञापन

यूपी-एमपी की कैमाहा सीमा पर श्रमिकों का पंजीयन कराने के लिए कबरई ब्लॉक के शिक्षकों की क्वारंटीन केंद्र चंद्रभान सिंह महाविद्यालय कैमाहा में ड्यूटी लगाई गई। कन्या प्राथमिक विद्यालय करहरा कला के सहायक अध्यापक पीयूष त्रिपाठी सोमवार की सुबह करीब आधा घंटे देरी से ड्यूटी पर पहुंचे। एसडीएम ने शिक्षक को विलंब से आने पर फटकार लगाई। साथ ही दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। इस पर शिक्षक ने एतराज जताया। यह बात एसडीएम के अर्दली व सुरक्षा कर्मी को अच्छी नहीं लगी। दोनों ने शिक्षक को पीटकर एसडीएम की गाड़ी में डाल दिया। इससे नाराज शिक्षकों ने केंद्र का कामकाज ठप कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। बीएसए महेश प्रताप सिंह और सीओ जटाशंकर राव के समझाने के बाद भी शिक्षक नहीं माने। दोपहर करीब दो बजे एसपी मणिलाल पाटीदार ने शिक्षक संघ को कार्रवाई का आश्वासन देकर काम शुरू कराया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, कबरई ब्लॉक अध्यक्ष भगत और महामंत्री दयाराम वर्मा की मौजूदगी में पीड़ित पीयूष त्रिपाठी ने थाने में एसडीएम के अर्दली और सुरक्षाकर्मी के खिलाफ तहरीर दे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed