{"_id":"631e3042954b28585d0203a0","slug":"mahoba-mahavir-s-message-echoed-in-jinvani-procession-mahoba-news-knp7176276147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : जिनवाणी शोभायात्रा में गूंजे महावीर के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : जिनवाणी शोभायात्रा में गूंजे महावीर के संदेश
विज्ञापन
महोबा। पर्यूषण पर्व के समापन पर रविवार को तारण तरण दिगंबर जैन समाज के लोगों ने चांदी की पालकी में जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में महिलाओं और युवतियों ने डांडिया नृत्य भी किया।
सब्जी मंडी स्थित जैन चैत्यालय से सुबह 8:30 बजे शोभायात्रा शुरू हुई। ऊदल चौक, आल्हा चौक, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए जैन चैत्यालय पहुंची। वहां दोपहर एक बजे सम्मान समारोह व क्षमावाणी का आयोजन किया गया।
समाज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन ने कहा कि क्षमावाणी पर्व मेे हम बैर भाव को छोड़कर एक दूसरे से गले-मिलकर क्षमायाचना करते हैं। सुखद भविष्य के लिए एक-दूसरे के प्रति क्षमा भाव भी धारण करते हैं। यही क्षमा जीवन की सुरभि है। डीएम मनोज कुमार, राजेश कुमार, मुन्ना जैन और समाज के लाग शामिल रहे।