फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Life imprisonment for raping teenager

महोबा: किशोरी से दुष्कर्म में आजीवन कारावास, डेढ़ वर्ष पहले बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी

Thu, 08 Apr 2021 07:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 08 Apr 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Life imprisonment for raping teenager
अदालत ने सुनाई सजा - फोटो : सोशल मीडिया
महोबा में अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पास्को अधिनियम) संतोष कुमार यादव ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 35 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। जुर्माना अदा न करने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 
विज्ञापन


चरखारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 अगस्त 2019 को 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने कोतवाली में अजीज, अरसीद खान व अंकित खान निवासी ननवारा जिला जींद हरियाणा के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी को ढूंढ लिया। किशोरी के बयान के बाद अजीज खान को दोषी पाया गया और शेष दो आरोपियों को विवेचना में अलग कर चार्जशीट दाखिल की गई। सात सितंबर 2019 को अजीज के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराएं बढ़ाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार यादव ने गुरुवार को इस मामले में फैसला सुनाया। विशेष लोक अभियोजक पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त अजीज खान को दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में आजीवन कारावास व 35 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई। अभियुक्त को 20 साल तक सश्रम कारावास व शेष अवधि में साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed