फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Craftsmen put up exhibition of products, sales took place

महोबा : शिल्पकारों ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी, हुई बिक्री

Sun, 25 Sep 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Craftsmen put up exhibition of products, sales took place
प्रदर्शनी में लगे गौरा पत्थर से निर्मित मंदिरों के स्टॉल को देखते डीएम मनोज कुमार। - फोटो : MAHOBA
महोबा। सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को कलक्ट्रेट में लोकल फॉर वॉकल प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें गौरा पत्थर से निर्मित मूर्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी और सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने किया। इसमें लघु उद्यमियों ने गौरा पत्थर व पीतल से निर्मित मूर्तियां, मंदिर, मिट्टी के बर्तन, चाय के कुल्हड़, खादी के वस्त्र आदि के स्टॉल लगाए। अतिथियों और डीएम मनोज कुमार ने स्टालों में उत्पाद देखे। लोगों ने जिले में बने उत्पादों की खरीदारी भी की।

डीएम ने उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज से कहा कि सभी शिल्पकारों की सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। जिससे उनके द्वारा तैयार वस्तुओं को बाजार में उतारा जा सके। इससे शिल्पकारों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने शिल्पकारों से बाजार अधिक मांग वाली वस्तुएं ज्यादा बनाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed