फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Madam! The pipeline was not laid and the tap connection was shown

Mahoba News: मैडम! पाइपलाइन डाली नहीं और दिखा दिया नल कनेक्शन

Sun, 03 Aug 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 03 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Madam! The pipeline was not laid and the tap connection was shown
महोबा। मैडम! पेयजल कनेक्शन के लिए वह कई महीनों से अफसरोंं के चक्कर लगा रहा है। शिकायत करने पर पाइपलाइन डाली नहीं और फर्जी नल कनेक्शन दर्शा दिया गया। नेत्रहीन होने के चलते उसे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चार-पांच महीने से वह लगातार भटक रहा है। अब आप ही समस्या का समाधान कराइए। यह बात कस्बा चरखारी के मोहल्ला कजियाना निवासी वृद्ध हाफिज सुल्तान ने समाधान दिवस में डीएम गजल भारद्वाज से कही।
विज्ञापन

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियोंं को फटकार लगाई। उन्होंंने शीघ्र समस्या का निस्तारण कराते हुए नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह नयापुरा वार्ड के शरीफ खान, हामिद, सलामत, मनोज ने 100 साल पुराने अलाव मैदान पर हुए कब्जे को हटाने की मांग की। डीएम ने तत्काल पालिका ईओ अमरजीत सिंह को मौके पर भेजा। पालिका ईओ ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश पाठक के नेतृत्व में सदस्यों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर चरखारी के रूपनगर वार्ड की क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की। जिलास्तरीय समाधान दिवस में 75 शिकायतें आईं। जिनमें महज चार का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह, एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

जलनिगम एक्सईएन का रोका वेतन
महोबा। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने जलनिगम नगरीय के अधिशासी अभियंता एके शर्मा का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल निस्तारण कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed