फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The pandals echoed with chants of "Ganpati Bappa Morya."

Mahoba News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पंडाल

Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The pandals echoed with chants of "Ganpati Bappa Morya."
फोटो 18 एमएएचपी 05 परिचय-कस्बा खरेला में घर पर स्थापित गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना करतीं महिलाए
-सुबह-शाम आरती के समय जुट रही भक्तों की भीड़
विज्ञापन

फोटो 18 एमएएचपी 05 परिचय-कस्बा खरेला में घर पर स्थापित गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं व युवतियां। संवाद
फोटो 18 एमएएचपी 06 परिचय-कस्बा कबरई में थाने के सामने स्थापित प्रतिमा की आरती करते भक्त। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/कबरई/खरेला। जिले में गणेशोत्सव को लेकर धूम मची है। पंडालों और घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के पूजन-अर्चन के साथ आरती के समय भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। भजन-कीर्तन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं।

कबरई थाने के सामने युवा हिंदू सेवा समिति की ओर से स्थापित गणेश पंडाल में शाम की आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। आरती के समय पंडाल में जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शांतनु तिवारी, मयंक गुप्ता, कुलदीप सेन, सुधांशु तिवारी, चुन्ना सेठ, राजेश सोनी, हर्ष त्रिपाठी, कंचन सोनी, चंद्रशेखर नामदेव आदि मौजूद रहे। खरेला संवाद के अनुसार घर-घर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को प्रतिदिन आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आरती के समय पड़ोस की महिलाएं व बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

फोटो 18 एमएएचपी 05 परिचय-कस्बा खरेला में घर पर स्थापित गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना करतीं महिलाए

फोटो 18 एमएएचपी 05 परिचय-कस्बा खरेला में घर पर स्थापित गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना करतीं महिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed