फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba ranks third in the state for online presence.

Mahoba News: ऑनलाइन उपस्थिति में महोबा का प्रदेश में तीसरा स्थान

Sat, 19 Sep 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mahoba ranks third in the state for online presence.
महोबा। माध्यमिक स्कूलों की ऑनलाइन उपस्थिति में जनपद महोबा का प्रदेश में तीसरा स्थान आया है। यूपी बोर्ड की ओर से ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सूची जारी की गई है। इसमें महोबा का प्रदर्शन बेहतर है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था की गई है। इसके तहत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति ली जा रही है। अब यूपी बोर्ड की ओर से ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सूची जारी की गई है। इसमें जनपद रामपुर ऑनलाइन उपस्थिति 91.98 फीसदी के साथ पहले स्थान पर है जबकि 78.81 फीसदी ऑनलाइन उपस्थिति के साथ चित्रकूट दूसरे और 77.98 फीसदी ऑनलाइन उपस्थिति के साथ महोबा तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

जनपद महोबा में 34 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज संचालित हैं। जिनमें छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति ली जा रही है। इसके अलावा यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 25 ऐसे जनपदों की भी सूची जारी की है, जो ऑनलाइन उपस्थिति के मामले में काफी पीछे हैं। इनमें लखनऊ, एटा, उन्नाव, आगरा, मथुरा, जौनपुर, संतकबीरनगर, बहराइच, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कानपुर नगर, अयोध्या, अमेठी, बलिया, हाथरस, गाजीपुर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed